राजगढ़ थाना अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो राजपुरोहित




एक आईना भारत

भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी




    अगवरी    श्री राजपुरोहित रघु सेना  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी  ने  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है की  चुरु      जिले के राजगढ़ थानाधिकारी स्वर्गीय विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच   करवाकर   दोषियों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई करें और बिश्नोई के परिवार को राजस्थान सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दे 

एक ईमानदार पुलिस अधिकारी को आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम को उठानें पर बाध्य करने वालों का खुलासा होना बेहद जरूरी है जिससे कि निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी व अधिकारी बिना डरे व निर्भिक होकर अपने कर्तव्य का पालन कर सके जब पुलिस विभाग में इस लेवल के अधिकारी को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा तो  राजस्थान में रहने वाले आम आदमी का क्या हाल होगा राजस्थान सरकार को इस मामले में बिना देर किए प्रभावी कदम उठाकर उचित कार्रवाई करें जिससे राजस्थान में सुशासन  बना रहे
और नया पुराने

Column Right

Facebook