मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंद परिवारों को राशन बाटा

एक आईना भारत
बाड़मेर प्रवीणसिंह राजपुरोहित
मुख्यमंत्री के जन्मदिन  पर जरूरतमंद परिवारों को राशन बाटा


सिवाना । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 70वें जन्म दिवस पर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा  उपखंड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में जरुरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। संकट के दौर में खाद्य सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों  के लोग चहक उठे।खनन प्रकोष्ठ महासचिव पंकज प्रताप सिंह  ने कहा लॉकडाउन में रह कर कोरोना जैसी महामारी से बचें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। हर जरूरी सामान आप लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुनमचंद रामदेव ने कहा लॉकडाउन में धैर्य व सुरक्षा ही कोरोना से बचाव का साधन है। अपने घरों में रह कर लॉकडाउन का पालन करें।इस महामारी में जनता लॉकडाउन में है। अभावग्रस्त लोगों को जरूरत के सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इस वैश्विक महामारी में लोगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की मदद को हर किसी को आगे आना चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से जरूरतमंदों की लगातार मदद की जा रही है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसमें भी योगदान नहीं रहा तो मानव सेवा का अवसर छूट जाएगा।
और नया पुराने

Column Right

Facebook