एक आइना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली। पाली में पहली बार दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। पहला मामला जंगीवाड़ा क्षेत्र से एक बुजुर्ग का है। दूसरा मामला मंडिया गांव के एक युवक का है। इससे प्रशासन व चिकित्सा विभाग में हडक़ंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने जंगीवाड़ा व मंडिया गांव क्षेत्र में पूरी तरह से आवाजाही पर बंद कर दी है शहर के जंगीवाड़ा क्षेत्र में 64 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उसे बांगड़ अस्पताल लाया गया। उसकी तबीयत खराब होने से उसे जोधपुर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला मंडिया गांव के एक युवक का है। रविवार दोपहर को उसकी अचानक तबीयत खराब होने से उसे बांगड़ अस्पताल के ओपीडी में लाया गया।जहां उसने दम तोड़ दिया उसकी मौत के बाद जब उसके सैंपल लिए गए तो वह भी पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने जंगीवाड़ा व मंडिया गांव क्षेत्र में पूरी तरह से आवाजाही बंद कर दी है। पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।