तन व मन दोनों रखें,स्वस्थ और एकता के साथ लोगों का सहयोग करें :- राजपुरोहित

तन व मन दोनों रखें,स्वस्थ और एकता के साथ लोगों का सहयोग करें  :- राजपुरोहित

एक आईना भारत/संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- पत्रकार व आर टी आई कार्यकर्ता कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो पूरे देश व समाज के लिए चिंता का विषय है! इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए केंन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने पूरे देश में लांकडाउन को लागू किया है  जिसका हम सबको पूर्णत: पालन करना होगा! शारीरिक दुरी बनाकर घर पर रहकर अपने अनुशासन का पालन करना हम सभी का कर्तव्य बनता है! लांकडाउन के तीसरे चरण में हमारा सिवाना शहर अभी तक सुरक्षित है! लांकडाउन का पालन करें! और स्वच्छता के लिए साबुन व सैनेटाइजर का बार बार उपयोग करें! बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा! आज पुरे देश में प्रशासन, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संस्थाएं, मिडियाकर्मी व सभी सहयोगी हर पल लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित होकर सेवा कार्य कर रहे हैं! हमारा भी दायित्व बनता है कि तन मन धन से जरुरतमंद व्यक्ति की सेवा में जुटे रहें!और इस विषम परिस्थिति में खुलकर सहयोग करें! 
और नया पुराने