एक आईना भारत
बाड़मेर प्रवीणसिंह राजपुरोहित
 |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामु देवी लोगों को निशुल्क मास्क बांटकर कर रही है जनसेवा |
सिवाना । कोरोना वायरस के चलते जहां लोग इससे बचने व जागरूक करने के लिए अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं! वहीं क्षेत्र के उमसर गोलियां निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामु देवी रिटायर्ड फौजी सोनाराम की पुत्र वधू द्वारा अपने घर में मास्क बनाकर ग्रामिणों को वितरण कर रहीं हैं इस नेक कार्य के लिए रामु देवी का कोरों इंडिया मेंटोर सामाजिक कार्यकर्ता भेराराम मेघवाल, हरीश रांगी गोलियां ने धन्यवाद दिया! रामु देवी ग्रामीणों को मास्क वितरण कर, नियमित मास्क लगाने के बारे में कहा और इसकी उपयोगीता के बारे में बता रहीं हैं! रामु देवी ने बताया कि मास्क बांटने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। अपना कार्य करते वक्त कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखे। भीड़ में जाने से बचें। दिन में कई बार हाथ साबुन से धोएं। सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति से नजदीकी न बनाए। खांसते और छींकते समय टिशू पेपर का इस्तेमाल करें और उसे तुरंत डस्टबिन या डिस्पोज कर दें। मास्क का प्रयोग करें। सर्दी, खासी होने पर डॉक्टर को दिखाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे।