सिरोही-विकास अधिकारी सिरोही के आदेश को निरस्त किया जाए -गहलोत

एक आईना भारत सिरोही 

संवाददाता हितेश कुमार रावल  

सिरोही | राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत जिला कलेक्टर सिरोही भगवती प्रसाद को ज्ञापन भेजकर सिरोही जिले में विकास अधिकारी सिरोही द्वारा कोविड -19 ड्यूटी दे रहे पंचायत सहायक एवं रोजगार सहायक को कोविड-19 ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है। संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गहलोत ने बताया कि सिरोही जिले में वैश्विक कोरोना महामारी के मध्य नजर कोविड-19 में जिला कलेक्टर की प्रभावी मोनिटरिंग के बाद जिले में प्रशासन मुस्तेदी से कार्य कर रहा है। ऐसे में विकास अधिकारी सिरोही द्वारा कोविड-19 में ड्यूटी दे रहे पंचायत सहायक एवं रोजगार सहायक को कोविड-19 ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश से प्रशाशनिक व्वयस्था में हस्तक्षेप किया गया है जो अनुचित हैं। विकास अधिकारी के आदेश से लम्बे समय से ड्यूटी दे रहे शिक्षकों के साथ शिथिलन प्राप्त शिक्षकों पर भार डाले जाने की योजना का संगठन विरोध करता है। कोविड-19 की ड्यूटी कर रहे पंचायत सहायक एवं रोजगार सहायकों को हटाकर कर अन्य योजनाओं में लगाना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रतिकूल हैं। इस समय कोविड-19 की ड्यूटी सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए सर्वोपरी है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है की विकास अधिकारी सिरोही व उनका विभाग संक्रमण रोकने के लिए जवाबदेह नहीं है। कोरोना संक्रमण को रोकना केवल शिक्षा विभाग की ही जिम्मेदारी बनकर रह गई है। विकास अधिकारी के आदेश को अविलम्ब निरस्त कर जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारियों द्वारा जारी आदेश को शिक्षा विभाग में निष्प्रभावी माना जाये ऐसा आदेश प्रसारित करने की मांग की  जिससे कोई भी अधिकारी कोविड-19 की ड्यूटी के नाम शिक्षकों को प्रताडित नही कर सके। 
और नया पुराने

Column Right

Facebook