साकेत नगरी बुद्ध विरासत है:- एडवोकेट अमित धंदे
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
साकेत बचाओ विरासत बचाओ आंदोलन के तहत
सौंपा ज्ञापन
बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क द्वारा दिया गया ज्ञापन
सिवाना :- बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क और भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित साकेत बचाओ विरासत बचाओ देशव्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण *रैली प्रदर्शन* के तहत पूरे देश भर में 31 राज्यों के 550 जिलों 5000 तहसीलों में 22 जून 2020 को रैली प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया।बहुजन क्रांति मोर्चा, बाड़मेर के जिला संयोजक कानाराम बारूपाल ने बताया कि साकेत बचाओ विरासत बचाओ आंदोलन के द्वितीय चरण रैली प्रदर्शन के तहत जिला कलेक्टर महोदय के मार्फत राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा कर मांग की है कि अयोध्या के 2.77 एकड़ एरिया में मिले प्राचीन अवशेषों के संदर्भ में तथा नए सिरे से संपूर्ण 70 एकड़ जमीन का भारतीय पुरातत्व विभाग की देखरेख में उत्खनन किया जाए। इस दौरान बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क बाड़मेर के जिला संयोजक एडवोकेट अमित कुमार धंदे में कहा कि साकेत नगरी वास्तव में बुद्ध विरासत हैं यहां समतलीकरण के दौरान मिले भग्नावशेष में आमलक व अष्टकोणीय स्तुपकार पत्थर हैं जो बुद्ध विरासत से संबंधित हैं।इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी लोकसभा प्रत्याशी बाड़मेर जैसलमेर रमेश कुमार मेघवाल, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष पांचराज वणल, भारमल बौद्ध सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बहुजन क्रांति मोर्चा जिला संयोजक कानाराम बारूपाल ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा जिले की तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया:-
सिवाना में भारत मुक्ति मोर्चा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष भैराराम जॉनसन के नेतृत्व में, गडरा रोड में बहुजन क्रांति मोर्चा के ब्लॉक संयोजक गोवर्धन बालाच एवं बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के तहसील संयोजक मूलाराम के नेतृत्व में, धोरीमना में भारत मुक्ति मोर्चा बाड़मेर के जिला महासचिव उस्मान खान एवं भारत मुक्ति मोर्चा जिला महासचिव चेतन नामा के नेतृत्व में, पचपदरा में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला महासचिव मूलराज गौतम के नेतृत्व में, गुडामालानी में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जोधपुर संभाग अध्यक्ष मनोज परमार एवं भारत मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अहम्पा के नेतृत्व, रामसर में ब्लॉक संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा रमेश खानियानी एवं भारत मुक्ति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सोलंकी के नेतृत्व, चौहटन में बहुजन क्रांति मोर्चा ब्लॉक संयोजक खेराज गढ़वीर के नेतृत्व में, शिव में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला महासचिव गणेश कुमार के नेतृत्व मे, तथा बायतु में बहुजन क्रांति मोर्चा ब्लॉक संयोजक चंपालाल कोडेचा एवं भारत मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पंवार,खेताराम राणा जिला महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा एवम दिनेश जाटोल जिला सह संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में तहसीलदार के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
Tags
siwana