*पाली सांसद ने वी सी के जरिए कार्यकर्ताओं से किया संवाद*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री पी पी चौधरी ने सुमेरपुर विधानसभा के गुंदोज व खौड मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए संवाद किया। वी सी के दौरान सांसद चौधरी के समक्ष खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा ने चार मांगे रखी जिसमें मुख्य तौर पर सड़क निर्माण के लिए खरोकडा से नादाना भाटान, खूनी गुडा से मांडल, चांचोडी से किरवा, चांगवा से किरवा की थी। नादाना भाटान के श्रवण सिंह राव ने गांवों में नेटवर्क की समस्या होने के कारण कंपनियों को टोवर लगाने के लिए सांसद से अनुरोध किया। 4 बजे सांसद चौधरी ने गुंदोज व खौड मंडल के कार्यकर्ताओं को वी सी के माध्यम से बातचीत की। पूर्व खौड मंडल अध्यक्ष मुकेश सीरवी ने कहा है कि आपके द्वारा वी सी के माध्यम से संवाद करने से कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना को लेकर जागरुक करना हो या खाद्य सामग्री बांटने तक कार्यक्रम हो रहे हैं और कहा कि आपके अथक प्रयासों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा हैं हुकम सिंह खरोकडा ने सांसद द्वारा संवाद करने के लिए आभार व्यक्त किया है। सांसद के समक्ष पत्रकार अशोक राजपुरोहित ने गांवों में आ रही मुख्य समस्या पेयजल की व्यवस्था करने की मांग रखी।
Tags
pali