पर्यावरण का ख्याल नहीं रखेंगे, तो धीरे धीरे जिंदगी मुश्किल होती जायेगी

पर्यावरण का ख्याल नहीं रखेंगे, तो धीरे धीरे जिंदगी मुश्किल होती जायेगी: *अशोक राजपुरोहित*

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली: संवेदना फाऊंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने कहा है कि पर्यावरण के साथ इंसान हमेशा छेडछाड करता रहता है जिसके लिए इंसान को भारी नुकसान उठाना पडता रहा है फिर वो केदारनाथ की आपदा हो, चीन की हो, अनेको बार इंसान को प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना महंगा पडा हैं भारी क्षति पहुंची है आज पुरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जुझ रहा है इसका भी बडा कारण पर्यावरण के साथ खिलवाड करना ही है पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तरपर पर्यावरण की चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। यहां दुनिया में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें इसमें 119 देशों ने हिस्सेदारी ली। यहीं पर पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत दिया गया।  पृथ्वी का बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बनता जा रहा है। जिसकी वजह से जीव-जन्तुओं के विलुप्त होने के साथ ही लोगों को भी सांस से लेकर कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन सबके पीछे वजह है पर्यावरण को पहुंचता नुकसान। जिसका प्रभाव कई जानवरों के साथ साथ मनुष्यों तक पहुंच चुका है अगर हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख़्याल नहीं रखेंगे, तो धीरे-धीरे ज़िंदगी मुश्किल होती जाएगी। यही, वजह है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल ये दिन मनाया जाता है।
और नया पुराने