दुदौड़ में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया गया राजपुरोहितों का बास
मारवाड़ जंक्शन के निकट दुदौड़ ग्राम में शुक्रवार को एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टी हुई। प्रशासन ने राजपुरोहितों का बास को सील करते हुए कंटेनमेंट जोन व बफर जोन निर्धारीत किया। बताया जा रहा है की कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही बैंगलोर से लौटा था। ग्रामीणों ने बताया की उक्त व्यक्ति खुलेआम बाहर घुम रहा था। मौके पर सरपंच लक्षमण राम मेघवाल, प्रिसिंपल तुलसीराम मिणा, आर.आई. अमर सिंह ने उक्त व्यक्ति से मिले लोगों को क्वारेंटाईन कर सख्त निर्देश दिए।
ग्रामीणो ने बताया की पॉजिटिव व्यक्ति बाहर घुमता रहता था व शुक्रवार दिन में बस स्टेंड पर नाई की दुकान पर सेविंग करवाई। जानकारी लेने पर पता चला की नाई दुकान पर बाल डाढी़ सेविंग करवाने वालों के नाम तक नोट नही करता था। प्रशासन ने दुकान को बंद करवाकर नाई को क्वारेंटाईन कर उससे बाल डाढी सेविंग करवाने वालों की जानकारी ली जा रही हैं।
पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की हो गई थी मौत
दुदौड़ ग्राम में दस दिनों पहले ही बजुड़िया बेरे पर निवास करने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसकी अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी। जानकारी में सामने आया की मृतक व्यक्ति को पहले से ही हार्ट की समस्या थी। दोनों व्यक्ति बैंगलोर से आये थे।
इन्होनें कहा
कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिवार को क्वारेंटाइन किया गया है। लेकिन पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति किसी बार्बर की दुकान पर सेविंग करवाई मैं इसकी पुष्टी और खंडन दोनों ही नहीं करता। : आर.आई. अमर सिंह
Tags
marwarjunction