गौ वंश को चारा खिलाकर सुनिल परिहार का जन्मदिन मनाया
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
युवाओं ने जगह जगह पहुंचकर गायों को 3000 किलो हरा चारा खिलाया
सिवाना :- माली संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार ( पूर्व राजसिको, चेयरमैन) के 62वें जन्मदिन के उपलक्ष में स्थानीय माली समाज के युवाओं द्वारा 3000 किलो गायों को हरा चारा मेला मैदान, सिवाना, पादरू रोड, छोटी हिंगलाज मंदिर, गुरु मंश गोशाला, आदि जगहों पर जाकर गायों को हरा चारा डाल कर जन्मदिन मनाया! युवा नेता सुरेश सांख्ला ने कहा की मानव को हमेशा सादगी से रहना चाहिए। ऐसे अवसरों पर फिजूलखर्च से बचकर सार्वजनिक हित के कार्य करने चाहिए। आज हमारे लिए पेड़ बड़े ही अनमोल है। जो कि हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। इनसे मानव का भविष्य सुरक्षित रहता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए सभी को पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। मनुष्य अपना ही ख्याल न रखें बल्कि हमें प्रकृति व पशुओं का भी ख्याल रखना चाहिए।इस अवसर पर सुरेश कुमार सांखला,
रमेश कुमार सांखला, भगवानाराम माली, किशोर कुमार सांखला, पारसमल परिहार, विशनाराम कुशिपअमृत सोलंकी कन्हैया लाल चौहान
हस्तीमल सांखला जगदीश सुंदेशा विमल गहलोत सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे!
रमेश कुमार सांखला, भगवानाराम माली, किशोर कुमार सांखला, पारसमल परिहार, विशनाराम कुशिपअमृत सोलंकी कन्हैया लाल चौहान
हस्तीमल सांखला जगदीश सुंदेशा विमल गहलोत सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे!
Tags
siwana