ग्राम आंवलोज में कर्फ्यू की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं की घर-घर वितरण की व्यवस्था
एक आईना भारत
जालोर 7 जुलाई। उपखंड मजिस्ट्रेट चम्पालाल जीनगर ने ग्राम आंबुलोज में कर्फ्यू की स्थिति में आमजन को उनके घर पर ही आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने हेतु एक आदेश जारी कर विभिन्न वस्तुओं के लिये वितरण हेतु जिम्मेदारी निर्धारित की है।
इसके अनुसार गांव में प्रातः 6 से 8 बजे तक दूध आपूर्ति हेतु खेताराम सुथार व अर्जुन सिंह को प्रातः 8 से 11 बजे तक सब्जी के लिये मंगलाराम तथा किराणा राशन सामग्री वितरण के लिये भंवरसिंह व पारसमल को निर्देश जारी किये गये हैं। व्यवस्था के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी पीईईओ हरिशंकर त्रिपाठी एवं पटवारी लक्ष्मण सिंह को दी गई है।
Tags
jalore