खेल मैदान बना, कचरा मैदान ।
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- भविष्य को लेकर फिक्रमंद सरकार ने युवाओं को अनुशासन और धैर्य के बंधन में बांधने के लिए खेल का सहारा लिया है। ताकि युवा खेल में भाग लें और अनुशासित, धैर्यवान बने। अपनी प्रतिभा के दम पर मंच हासिल करें, और प्रदेश देश का नाम रोशन करें। लेकिन इसके विपरीत सिवाना कस्बे के खेल मैदान लाखों की लागत से बनी चारदीवारी के बाद विभागीय उदासीनता के चलते गत कई सालों से साफ-सफाई की वजह से खिलाड़ी खेल नहीं पा रहे है। खेल मैदान मे सफाई के अभाव में यहां की खेल प्रतिभाओं मैदान होन का फायदा नहीं मिल रहा।
ग्रामीणों ने बताया खेल मैदान मे सफाई नही होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी रहती है। वर्तमान में मैदान में कंटीली झाड़ियां, आक के पेड़, शराब की बोलते ,व नुकीले पत्थर सहित गड्ढों की भरमार है। वहीं ये खेल मैदान गाय-बकरियों के लिए चारागाह बना हुआ है। आसपास के लोग मैदान का उपयोग खुले में शौच के लिए कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया शिकायत करने के बाद भी साफ सफाई नहीं होती और हम लोग खेल मैदान में गंदगी के कारण खेलने नहीं जाते है।
इनका कहना है :-
"खैल मैदान की सफाई के लिए मै ग्राम पंचायत को अगवत करवाता हूँ,,जल्द ही सफाई करा दी जाएगी ।"
लक्ष्मण सिंह सादूं
विकास अधिकारी सिवाना
Tags
siwana