*जालोर जिला-ग्रामीण विकास योजनाओं में प्राप्त उपलब्धियां*

*जालोर जिला-ग्रामीण विकास योजनाओं में प्राप्त उपलब्धियां*

एक आईना भारत
रिपोर्ट पदमाराम

जालोर 18 जुलाई। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में वर्ष 2020-21 में अब तक इस प्रकार उपलब्धियां अर्जित की जा चुकी हैं।
        महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले में कुल 3.06 लाख जॉब कार्ड हैं, इनमें 2.17 लाख  एक्टिव जॉब कार्ड हैं। इनमें कुल श्रमिक 7.41 लाख अधिक है जिनमें 3.11 लाख श्रमिक एक्टिव हैं।
         इस योजना में जुलाई के प्रथम पखवाड़े में 3052 चालू कार्यों पर 146145 श्रमिकों को रोजगार मिला है। इनमें 1740 व्यक्तिगत कार्यों पर 4574 तथा सामुदायिक प्रवृति के 1312 कार्यों पर 141571 श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। अभी तक 1483 कार्य पूर्ण करवाये गये जा चुके हैं। 6 परिवारों द्वारा 100 दिवस का रोजगार पूर्ण किया गया है। 
इस योजना पर अब तक 9921.62 लाख रूपये व्यय किये जा चुके हैं। जिसमें श्रम मद में 6029.86 लाख तथा सामग्री मद में 3537.02 लाख रूपये व्यय किये गये हैं। 
         प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मेड़बंदी, टांका निर्माण, खेत समतलीकरण सहित 22547 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से वर्ष 2020-21 में अब तक 1335 कार्य पूरे हो चुके हैं।
           राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना में जिले के विभिन्न 9 पंचायत समितियों में कार्य प्रगति पर हैं। इसके तहत जिले में अब तक 2027 स्वयं सहायता समूह, 129 ग्राम संगठन, 2 महिला सहकारी समितियों का गठन किया गया है। 705 स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया गया हैं। 1218 समूहों के बचत खाते खोले गये हैं तथा 7 बैंक सखी लगाई गई हैं। दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना में 233 तथा प्रधानमंत्री कौशल योजना में 147 युवकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
         प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना फेस वन के तहत 38 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, फेस द्वितीय के 17 सड़कों के सभी कार्य पूर्ण हो गये हैं। फेस तृतीय बैच प्रथम में वर्ष 2020-21 के तहत 10 सड़कों की 75.11 कि.मी. कार्यों के लिए 4017.16 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसे प्रारंभ करवाने की कार्यवाही प्रगति पर है।
        इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 22929, विधवा पेंशन योजना में 9510 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना में 967 दिव्यांगों को लाभांवित किया गय है।
         स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जालोर नगर परिषद द्वारा 1333 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण किये गये हैं। इन पर 152.39 लाख रूपये की राशि व्यय की गई है। ठोस कचरा प्रबंधन हेतु भूमि का चयन किया जा चुका है।
नगर परिषद के सभी 40 वार्डों में घर-घर से कचरा संग्रहण कार्यों में 10 ऑटो टीपर, एक लोडर, 3 कचरा ट्रेक्टर, 2 जेसीबी संचालित हैं। प्रतिदिन वार्डों की सफाई कर कचरा चिन्हीकरण स्थान पर संग्रहित किया जाता है। इसी योजना में भीनमाल नगर पालिका द्वारा 5625 व्यक्ति गत शौचालय निर्माण पर 355.24 लाख रू. तथा सांचौर नगर पालिका द्वारा 2824 निर्माण कार्य पूर्ण कर 439.02 लाख रूपये व्यय किये गये हैं।
          प्रधानमंत्री आवास योजना में जालोर शहर में 71 नागरिकों के आवेदन पत्र स्वीकृत कर 35 लाभार्थियों के लाभांवित किया गया हैं। भीनमाल शहर में 176 तथा सांचौर में 124 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया हैं।
और नया पुराने