उत्कृष्ट कार्य के लिए चारण को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए चारण को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

चारण ने जिला कलेक्टर  को सुपुर्द किये एक सौ मास्क 



एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली:खौड  कोविड-19 महामारी में बचाव संक्रमण के समय सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने पर गाइड यूनिट लीडर सुमन चारण को पाली जिला कलेक्टर अंशदीप द्वारा विशेष सेवा अभिनंदन स्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में सुमन चारण ने स्वयं  बनाए एक सौ मास्क कलेक्टर अंशदीप को सोपे| इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण केंद्र पाली के राज्य संगठन आयुक्त जयपुर गोपाराम माली, मंडल कमिश्नर प्रेमचंद सांखला, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबूसिंह राजपुरोहित ने जोधपुर मंडल द्वारा  जोधपुर मंडल मुख्यालय द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर गाइड यूनिट लीडर सुमन चारण खौड को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से भी सम्मानित किया| इस सम्मान को लेकर विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया|
और नया पुराने