भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

एक आईना भारत


चाकसू,(संवाददाता अशोक प्रजापत)- चाकसू मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शहर की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस के अवसर पर  शहीद हुए जवानों को दीप प्रज्वलित करके श्रद्धांजलि दीI तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और इसी परिपेक्ष में एक पिकनिक का भी आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रत्याशी रामअवतार बैरवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन ,रमेश गोयल, हेमसिंह राठौड़, अंबालाल यादव, अमित बाहेती, नारायणलाल दुसरी, बाबु लाल शर्मा, रामसहाय नारोंलिया, रामअवतार शर्मा, जगदीश शर्मा,  चेतराम, नंदलाल सैनी, रामफूल लोधा, सभी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दीI
और नया पुराने