रक्तदाता ने खून देकर बचाई महिला की जिंदगी।

रक्तदाता ने खून देकर बचाई महिला की जिंदगी।

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

बाड़मेर - सोशल मीडिया पर सन्देश मिलते ही जरूरतमंदों लोगों को तत्काल रक्तदान करके जीवन बचाने वाली नया सवेरा सेवा संस्थान के सदस्य जेठा राम परमार ने एक महिला को खून देकर उसकी जिंदगी बचाई है। हेमंत राजपुरोहित ने बताया कि ब्लड बैंक में ब्लड की भारी कमी के चलते सोशल मिडिया पर जानकारी को प्रसूता महिला के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने सदस्यों को व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इस पर जेठा राम परमार अपना कार्य छोड़ चिलचिलाती धूप को नजर अंदाज कर अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर उक्त महिला को रक्त उपलब्ध कराया। मरीज के परिजनों ने नया सवेरा सेवा संस्थान व रक्तदाता जेठा राम का आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने