*मंडल उपाध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: पाली भाजपा नेतृत्व द्वारा विभिन्न मंडलों के कार्यकारणी करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। मंगलवार को नादाना भाटान के माताजी मंदिर हाॅल में खौड मंडल में बनाये गये नवनियुक्त उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा ने कहा कि नारायण सिंह राव को पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यो को देखकर मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है नारायण सिंह राव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की जन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाकर, पार्टी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को जोडकर मज़बूती प्रदान करुंगा।
कार्यक्रम में खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा, महामंत्री धनाराम सीरवी चांचोडी , मंडल संयोजक प्रभु सिंह राव चांचोडी, मंत्री जेठा राम किरवा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोहन सिंह चांचोडी, सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह राव, पूर्व सरपंच हनवंत सिंह गुडा गंगान, चंदन सिंह खरोकडा, राजू सिंह खरोकडा, मनोहर सिंह खरोकडा, अशोक राजपुरोहित खरोकडा,वक्ताराम सीरवी, मगनसिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह, भारत सिंह खरोकडा, दिनेश गोस्वामी खरोकडा, जितेन्द्र मालवीय, भवर दास, डुंगाराम मीणा,मुलाराम देवासी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
pali