चाकसू में 501 पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

चाकसू में 501 पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एक आईना भारत


चाकसू:-(अशोक प्रजापत)  बाल विकास परियोजना कार्यालय चाकसू मे पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया। सीडीपीओ नीरू सांखला के द्वारा पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। सीडीपीओ नीरू सांखला ने कहा कि जीव जंतु तथा वनस्पति में समानता बताते हुए पौधों को भी मानव के समक्ष की उपाधि दी। पौधों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे भी जीव हैं और एक बेल के वृक्ष लगाना अनेकों शिवालय बनवाने के बराबर है, उसी प्रकार उन्होंने वट, पीपल तथा तुलसी के पौधों की महत्व पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना  शर्मा ने बताया कि नदियों के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने पर जोर दिया गया। पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़ पौधे सहायक होते हैं। अपने आसपास पेड़-पौधे लगाकर और जीव-जंतुओं को बचाना होगा। पर्यावरण बचाने के लिए जनसंख्या को नियंत्रण करने के साथ-साथ पेड़ पौधे लगाने होंगे। मरूधरा सेवा संस्थान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार द्वारा संचालित पोषण वाटिका कार्यक्रम के तहत संपूर्ण परियोजना मे 501 पौधे परिसर में पौधरोपण किया गया है। महिला पर्यवेक्षक मंजू पाठक ने कहा कि मौजूदा दौर में पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। पर्यावरण बिगड़ जाने से 40 प्रतिशत बीमारियां फैल रही है। 501 पौधे नींबू, आंवला, अनार ,इमली सहित कई पौधे लगाये गए। पौधरोपण करने मे चाकसू सीडीपीओ नीरू सांखला, महिला पर्यवेक्षक मंजू पाठक, राजेश चौधरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना शर्मा सहित सहायिका ने पौधे लगाए। संस्थान द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल - सब्जी के पौधे लगवाए गए।
और नया पुराने