तामडिया रामधाम आश्रम में चाकसू उपखंड अधिकारी ने किया वृक्षारोपण

तामडिया रामधाम आश्रम में चाकसू उपखंड अधिकारी ने किया वृक्षारोपण 

एक आईना भारत

चाकसू:- (अशोक प्रजापत) चाकसू उपखंड क्षेत्र के रामधाम आश्रम तामडिया में बजरंग देवाचार्य महाराज के सानिध्य में चाकसू उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण का एडवोकेट अर्जुन सिंह राजावत ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद चाकसू उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने महाराज बजरंगदेवाचार्य के मार्गदर्शन में रामधाम आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं हमें भी इनका पालन पोषण अपने परिवार की तरह करना चाहिए। प्रकृति संतुलन व पर्यावरण शुद्धि के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस पुनीत कार्य में भागीदार बने मांगीलाल सैनी चाकसू, महेश सैनी सवाईमाधोसिंहपुरा, भंवर सिंह मकराना सहित अन्य सभी उपस्थित लोगों को महाराज ने आशिर्वाद स्वरूप अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया।अर्जुन सिंह ने बताया कि रामधाम आश्रम में 101पेड लगाएं गए।
और नया पुराने