अटल बिहारी वाजपेयी की दुसरी पुण्यतिथि मनाई



एक आईना भारत/जवानाराम देवासी

मुलेवा:-वलदरा पंचायत के तीनों गांवों में प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दुसरी पुण्यतिथि पर उन्हें रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा कार्यकर्ताओं संग अन्य कृतज्ञजनों ने अटल जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पपु सिंह दहिया ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारत का संसदीय इतिहास सदैव उनका गुणगान करेगा। वर्तमान में किसानों को मिल रही छह हजार की सहयोग राशि अटल बिहारी के प्रेरणा से ही साकार हो पाया है। वाजपेयी को एक कुशल राजनेता व अच्छा कवि बताया। कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर भय भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इस मौके पर पपू सिंह दहिया, रूपाराम देवासी , जवानाराम देवासी, उत्तम कुमार, महिपाल सिंह, छतरसिंह दहिया, महेंद्र सिंह तलसाराम देवासी, बदाराम, मदनलाल गर्ग ,भवर सिंह  , जोराराम देवासी सहित कई लोग उपस्थित थें!
और नया पुराने

Column Right

Facebook