हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन पेड़-पौधों से ही मिलती है :- राजपुरोहित

हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन पेड़-पौधों से ही मिलती है :- राजपुरोहित 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित 

सिवाना :- कस्बे के निकटवर्ती अमृततीया बेरा पर जीएस वेलफेयर फाऊंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने पौधारोपण किया । पौधे लगाकर इनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही राजपुरोहित ने पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इससे सभी को पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए। इस दौरान संगठन के सदस्य सहित महेश कुमार मौजूद थे।



और नया पुराने