*नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का किया भव्य स्वागत व निकाली बाइक रैली*।
एक आईना भारत / अशोक राजपुरोहित
सुमेरपुर: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार सुमेरपुर आगमन पर नीरज डांगी का केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निंबाड़ा के नेतृत्व में पोमावा पुलिया सुमेरपुर में गर्मजोशी व ढोल नगाड़ों के साथ धूम धाम से साफ़ा एवं मालाओं पहना कर स्वागत किया गया
युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निंबाडा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जो पोमावा पुलिया से जालोर चौराहा ,गांधी मूर्ति ओर अंत नीलकंठ महादेव पर समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी,राहुल गांधी, अशोक गहलोत,नीरज डांगी, शिशुपाल सिंह निम्बाडा जिंदाबाद के लगाएं नारे जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण व स्वागत , वही बाद में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर पार्क में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात डाली बाई धर्मशाला में पूर्व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा की अगुवाई में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जहां उन्हें माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा कि पाली जिले में कभी विधानसभा की 8 सीटें हुआ करती थी और वह आठो ही कांग्रेस के खाते में आती थी वर्तमान में पाली जिले में विधानसभा की 6 सीट है लेकिन कांग्रेस के खाते में एक भी नहीं है हमें धरातल पर जाकर जनता से सीधा संवाद करना पड़ेगा जनता को बताना पड़ेगा ताकि जोधपुर संभाग में फिर से कांग्रेस का परचम लहरा सके पाली, जालोर एवं सिरोही जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरा सके इसको लेकर हम आगे बढ़ेंगे ओर जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनहित कारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की जरूरत है
वहीं पूर्व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार पूर्व उपाध्यक्ष निम्बाड़ा ने अपने उद्बोधन में डांगी जी का स्वागत करते हुए कहा की हमारे लिए ये पल गर्व और गौरव का है कि पाली जिले में जन्मे मात्रभूमि के लाड़ले भाई नीरज डांगी आज लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था राज्यसभा सांसद के रूप में हमारे बीच पधारे हैं हम कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त करते हैं हम सब को मिल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना होगा तभी हम जिले में फिर से कांग्रेस को मजबूत कर पाएंगे
पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया समारोह का संचालन जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश परिहार ने किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा पीसीसीबी जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया चाणोद पूर्व एसपीसी प्रदेश अध्यक्ष पेमाराम देवासी, प्रदेश सदस्य चंदन सिंह बारवा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार उप प्रधान नाहरसिंह जाखोडा, पूर्व कांग्रेस जिला सचिव महेश परिहार युवा कांग्रेस जिला प्रभारी अनराज मेवाड़ा ,महासचिव ललित मीणा जाफर सिलावट , पूर्व महासचिव कैलाश सोलंकी नया खेड़ा सरपंच भंवरलाल मेघवाल भलाराम देवासी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गणेशमल सुतार युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैतान कुमार युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र रांगी युवा इकाई अध्यक्ष टोयाराम डांगी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल मेघवाल चतराराम मेघवाल नेतरा सरपंच छगन मेघवाल युवा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पूनिया जॉपसिंह परमार नोवी डेलीगेट सदस्य विनोद मेघवाल युवा नेता विनोद सिंह पराखिया युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष तखतगढ़ सूरज वाल्मीकि युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष संजय परिहार युवा नेता कांतिलाल जसवंत भारद्वाज बलवना मनसाराम मेघवाल एनएसयूआई जिला महासचिव नरपत मेघवाल एनएससीआई जिला सचिव कैलाश तीरगर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र दहिया पुराडा हसमुख दास वैष्णव मनोनीत पार्षद बाबू दास वैष्णव मनोनीत पार्षद फकीर मोहम्मद मनोनीत पार्षद सीमा परिहार, हनसा राम मेघवाल कानाराम राम रागी हिम्मतरागी तेज सिंह रामनगर जितेंद्र सिंह सुमेरपुर वार्ड पार्षद दिनेश कुमार युवा नेता मनोहर लाल परमार छगन सिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधि गण, सरपंच गण सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता साथी मौजूद थे इसके पश्चात राज्यसभा सांसद अपनी कार से सिरोही की तरफ रवाना हो गए। ————————————-
Tags
pali