सिवाना :- शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 114वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने गांधी चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।राजपुरोहित ने कहा, कि भगत सिंह अपने साथियों के साथ देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। उन्होंने कम उम्र में ही देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी थी। ऐसे वीर महान क्रांतिकारी के जीवन चरित्र को हमेशा याद रखना चाहिए।ओर हम सभी लोगों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।इस दौरान गणपत सिंह, आशु सिंह,तरुण सुंदेशा,सहित वहाँ मौजूद युवाओं ने उन्हें नमन कर भारत माता की जय, वंदेमातरम, शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags
sivana