पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी आहोर द्वारा मनाई


आहोर 
एक आईना भारत विक्रमसिह बालोत 
आहोर विधायक कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल आहोर द्वारा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई ।भाजपा महामंत्री बंशीलाल सुथार ने बताया की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संगठन में कार्यशैली ,उनकी शिक्षा ,एकात्म मानववाद ,अंत्योदय  के बारे में विस्तृत से उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में आहोर मंडल में नवनियुक्त प्रभारी ओबा राम देवासी का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थुम्बा  ने  उद्बोधन करते हुए दीनदयाल जी के  जीवन संघर्ष को याद किया ।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष जेठू सिंह मांगलिया ,धन सिंह परमार, उगमसिंह राजपुरोहित, महामंत्री बंशीलाल सुथार, किशन राणा ,भाद्राजून पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह राजपुरोहित ,कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र सुथार ,अमृत देवासी शंकरदान चारण ,मांगीलाल व्यास, आशीदेवी ,राहुल व्यास, गजेंद्रसिंह मांगलिया, निजाम खान ,पेकाराम देवासी ,गोपाल चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook