अन्नपूर्णा नगर ग्राम पंचायत से सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध निर्वासित

अन्नपूर्णा नगर ग्राम पंचायत से सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :-  पंचायत समिति के अन्नपूर्णा नगर ग्राम पंचायत से सरपंच चौथाराम मेगवाल को सभी ग्राम वासियो की सहमति से निर्विरोध घोषित किया गया ग्रामीणों ने एकता की मिसाल कायम रखते हुए वार्ड एक से लेखी देवी मेगवाल, वार्ड दो से मदन सिंह राठौड़, वार्ड तीन से बल्लू राम देवासी, वार्ड चार से गंगा देवी सोलंकी, वार्ड पांच से ठाकुर सिंह राजपुरोहित को भी निर्विरोध घोषित किया गया।तदोपरांत RO श्री नारणाराम चौधरी ने प्रमाणपत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सरकार के आदेशानुसार मुँह पर मास्क व शोसल डिस्टेंस रखकर कोरोना -19 की पालना की गई। उस वक्त सभी ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई।उपस्थित ग्रामीणों ने शाफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया।वहाँ पर कुंवर भगवान सिंह राठौड़, शंकरसिंह राजपुरोहित पूर्व सरपंच, नगसिंह राजपुरोहित ब्लाक अध्यक्ष भाजपा सिवाना, मकाराम अध्यक्ष मेगवाल समाज सेवा संस्थान, छगनसिंह राजपुरोहित सामाजिक कार्य कर्ता, चेनाराम राठौड़, लालसिंह राजपुरोहित, दीपाराम गर्ग, मोहनसिंह राजपुरोहित,किस्तूर सिंह सुजाराम देवासी,सुमेर सिंह सिनेर आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook