4 साल से लापता मनोहर अपहरण प्रकरण को लेकर कुलदीप सिंह रुपावास ने प्रशासन पर उठाये गंभीर सवाल?




4 साल से लापता मनोहर अपहरण प्रकरण को लेकर कुलदीप सिंह रुपावास ने प्रशासन पर उठाये गंभीर सवाल? 

 आखिर 4 साल के बाद भी पुलिस के हाथ क्यो हैं खाली?? 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा/ समाज सेवी, पत्रकार कुलदीप सिंह रुपावास ने 4 साल से लापता मनोहर का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है जिसको लेकर कुलदीप सिंह राजपुरोहित रुपावास ने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं आखिर सीआईडी जांच के बाद भी पुलिस के हाथ क्यों है खाली? राजपुरोहित ने सरकार से सीधा सवाल पूछा हैं कि नेताओं की भैंस गुम हो जाती हैं तो पुरा पुलिस महकमा उसके ढूंढने में लग जाता है फिर यहां तो एक बालक जो अपने माता पिता का इकलौता वारिस था उसके ढूंढने में पुलिस नाकाम क्यों है क्या सरकार की संवेदनाएं मर चुकी है क्यों पुलिस अब तक मनोहर पता तक नहीं लगा पाई है राजपुरोहित ने मांग कि इसको सीबीआई जांच कराके के पीडित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाये। बात है पाली जिले के गांव नेतरा निवासी  प्रकाश सिंह राजपुरोहित के पुत्र मनोहर सिंह (१६) का २३ नवंबर २०१६ को फालना से अपहरण करने के बाद से अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। मनोहर 12वीं कक्षा का छात्र था। वह पाली जिले के नेतरा गांव का रहने वाला था। फालना में २३ नवंबर २०१६ को ट्यूशन क्लासिस में पढऩे गया। उसके बाद कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।
और नया पुराने