*खनौडी टोल प्लाजा पर बुथ से टकराया ट्रेलर, बडा हादसा टला*
"बुधवार देर रात हुई दुर्घटना"
*शेरगढ. :-* राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -125 जोधपुर पोकरण जैसलमेर पर खनौडी टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात को एक हादसा हो गया। एक ट्रेलर बेकाबू होकर टोल वसूलने वाले बूथ मे जाकर घुस गया। इस दौरान टोल कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। तेज रफ्तार ट्रेलर दोनों बूथों के बीच में जा फंस गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी अर्जुनसिंह भाटी घटनास्थल पर पहुंचे।
सेतरावा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुनसिंह भाटी ने बताया कि बुधवार रात्री करीब 11 बजे जोधपुर से देचू की तरफ जा रहा मालवाहक ट्रेलर खनौडी टोल प्लाजा के बुथ पर केबिन से टकरा गया। जिससे ट्रेलर व टोल बुथ का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा बिखर गया। घटना की सुचना पर पुलिस ने ट्रेलर चालक पुनमसिंह पुत्र गंगाराम जाति रावत व भोमसिंह पुत्र नन्दसिंह निवासी मायापुर मंगलियावास जिला अजमेर को शांतीभंग के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। संयोगवंश हादसे के समय टोल कार्मिक बाहर था अन्यथा बडा हादसा घटित हो जाता था। खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नही हुआ वही ट्रेलर दुर्घटनास्थल पर ही था।
Tags
Jodhpur