मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण में सी.बी.आई जांच हो = भायल

मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण  में सी.बी.आई जांच हो :- भायल 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- स्थानीय विधायक हमीर सिंह भायल ने मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण की सी. बी. आई जांच करवाने के लिए  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा! पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गाँव निवासी 16 वर्षिय मनोहर राजपुरोहित 23 नवम्बर 2016 को फालना  कोचिंग क्लास गया था! उसके बाद वापस घर नहीं लौटा! अज्ञात लोगों द्वारा मनोहर राजपुरोहित का अपहरण कर लिया, जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट पुलिस थाना फालना में 152/2016 दर्ज हैं! अपहरणकर्ताओं द्वारा कई बार फिरौती के लिए पत्र भी घर भेजें गए! पिडित परिवार अपहरणकर्ताओं द्वारा बताए गए स्थान पर 25 लाख रुपये लेकर गए लेकिन वहाँ पर कोई नहीं मिला! इस मामले में परिवार और सामाजिक संगठनों ने जिला कलेक्टर से भी सम्पर्क किया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी! तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस प्रकरण की सी.आई.डी  जांच शुरू करवाई थीं, परन्तु इस बात को 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा है! उक्त प्रकरण में सी.बी.आई जांच करवाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की व्यवस्था करावें! राजपुरोहित समाज ने विधायक हमीर सिंह भायल का आभार जताया!
और नया पुराने

Column Right

Facebook