क्षत्रियत्व को व्यवहार ढालें - काठाड़ी

क्षत्रियत्व को व्यवहार ढालें - काठाड़ी

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित


पादरु :- स्थानीय श्री जैतमाल राजपूत छात्रावास पादरु में श्री क्षत्रिय युवक संघ का 75 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के संभाग प्रमुख मुलसिंह काठाड़ी ने बताया कि क्षत्रिय को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। क्षत्रिय के श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन व्यवहार में लाना होगा तभी संसार एवं प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में संघ के सहयोगी, स्वयंसेवक एवं महिला शक्ति ने भी भागीदारी निभाई। 

कुण्डल :-  स्थानीय सरोज बाल निकेतन कुण्डल में संघ का 75 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेवंतसिंह धीरा ने बताया कि संघ का कार्य ईश्वरीय हैं इसे करने से भगवद प्राप्ति संभव है तथा उन्होंने युवा शक्ति को अधिकाधिक तनसिंह के बताए मार्ग से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा बालक एवं प्रबुद्धजनों ने भागीदारी निभाई। 

कांखी :- स्थानीय महादेव मंदिर कांखी में संघ का 75 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। गुमानसिंह कांखी ने बताया संघ ही समाज में संस्कार निर्माण का कर सकता है उन्होंने युवा वर्ग को संघ से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में कांखी, पडियारो की ढाणी, पंऊ आदि क्षेत्रों से सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। साथ ही दाता की प्रोल काठाड़ी में भी संघ का 75 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम विधिवत् मनाया गया,
और नया पुराने