माली समाज के भक्तों ने किए गौ धाम के दर्शन
सत्संग कार्यक्रम रखा गया तिलक व पुष्प वर्षा द्वारा किया स्वागत
भक्तों हेतु चाय, प्रसाद व ठहरने की व्यवस्था की, लिया नन्दा कामधेनु से आशीर्वाद
एक आइना भारत / नागौर
विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में विभिन्न जिलो से अमरपुरा स्थित संत लिखमीदास जी महाराज के दर्शनार्थ आये सैकड़ो भक्तों का दिनभर आवागमन रहा।
गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज का सभी भक्तों ने आशीर्वाद लिया। सत्संग भवन में फुलचन्द एण्ड पार्टी द्वारा लिखमीदास जी महाराज के भजनों की प्रस्तुती दी, भक्तों ने भजनो पर नृत्य का आनंद लिया। आये हुए भक्तों हेतु चाय, पानी, प्रसाद एवं ठहरने की व्यवस्था की गई। पश्चात् महामण्डलेश्वर के सानिध्य में भक्तों का तिलक कर व पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
पश्चात् सभी भक्तों ने यहां पर हो रही कलयुग में सतयुग जैसी गोसेवा व वन्य जीवों की सेवा के दर्शन कर नन्दा कामधेनु को पुष्पमाला पहनाकर व भोग लगाकर सुख, शाान्ति व समृद्धि की कामना की।
इस दौरान महामण्डलेश्वर ने भक्तों को बताया कि संत लिखमीदास जी महाराज ने अनेक पर्चे दिये और अनेक भजन तथा दोहों की रचना की है। घोड़े से पैदल हाथ नहीं आना, अमरपुरा को खाली करना, महाराज भीमसिंह को चारभुजा के दर्शन देना,जैसलमेर के लड़के को जीवित करना, भगवान द्वारा खेत की कड़ब काटना, एक समय में दो गांवों में जागरण देना, जीवित समाधि की पूर्व में सूचना देना। आज जो भी श्रद्धालु मंदिर जाकर विनती करता है उसकी इच्छा पूर्ण होती है।
इस अवसर पर नन्दा भाटी (जोधपुर शाखा, सचिव) एवं विभिन्न जगहों से आये जोधपुर से देवीलाल साँखला, श्याम सुन्दर गहलोत, गुलाबसिंह देवड़ा, नरेन्द्रसिंह गहलोत, ज्ञानेश्वर गहलोत, दिनेश गहलोत, किरण साँखला, तनुश्री देवड़ा, गोपालसिंह गहलोत,जगदीश कच्छावा, रामदेवरा से ओमप्रकाश आचार्य एवं इत्यादि सैंकड़ो भक्तों का दिनभर आगमन हुआ।
इन भक्तों ने पीड़ित गोवंश हितार्थ तुलादान करवाया और अपने हाथो से ही बांटा बनवाया, कुछ ने हरा चारा व गुड़ गोवंश को खिलाया, अपने हाथों से पीड़ित गोवंश के गोबर उठाकर, पानी पिलाकर गो सेवा भी की।
Tags
nagaur