पूरे भारतवर्ष के 32 लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है हर वर्ष

विमंदित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर   विजयलक्ष्मी राजपुरोहित  मदर टेरेसा अवार्ड से किया सम्मानित

एक आईना भारत / भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी


 पूरे भारतवर्ष के 32 लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है हर वर्ष 

राजस्थान से एकमात्र राज पुरोहित को मिला पुरस्कार

  अगवरी  के निकटवर्ती पलासिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका विजय लक्ष्मी राजपुरोहित को मदर टेरेसा अवार्ड 2020 से सम्मानित करने पर खुशी जताई है।विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका राजपुरोहित दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने व मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है।साथ ही उनके अभिभावकों से सम्पर्क कर पढ़ाई से जोडने के लिए संपर्क करती रही है।वही लोक डाउन में लगातार उनको निजी खर्च से खेल खेल में पढ़ाई के माध्यम से अध्ययन करवाया था।जिस पर मदर टेरेसा संस्थान की ओर से देशभर से विशेष रूप से अलग अलग क्षेत्रो में कार्य कर रहे लोगो का चयन किया था।जिसमे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पलासिया खुर्द की शिक्षिका विजयलक्ष्मी राजपुरोहित का भी चयन किया गया था।जिनको गत दिनों नई दिल्ली में मदर टेरेसा यूमिनिटी अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया।राजपुरोहित को सम्मानित करने पर विद्यालय परिवार सहित ग्रामीणो ने खुशी जताते हुए बधाई दी है  
 शिक्षित परिवार से है राजपुरोहित 
 विजयलक्ष्मी राजपुरोहित

 शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती है इनका पीहर रानी में है और इनका ससुराल गंगानगर में है
 विजय विजय लक्ष्मी के पिता सुभाष राजपुरोहित एडवोकेट है
 और इनकी माता कमला राजपुरोहित राजनीति में सक्रिय है पिछले 30 वर्षों से पार्षद है राजपुरोहित ने बताया कि मुझे यह शिक्षा के  क्षेत्र में नवाचार करने की प्रेरणा मेरे माता पिता से मिली है और हमेशा मैं इस कार्य में दिल खोल के परिश्रम करती हूं क्योंकि मनुष्य जीवन 8400000 योनिया पार करने के बाद हमें मिलता है   इसलिए हमें हमेशा अच्छे कर्म ही करने चाहिए और मैं हमेशा अपने विद्यालय के हर छात्र छात्रा को अपने परिवार के सदस्य की तरह पढ़ाती हूं जो मुझे यह पुरस्कार मिला है   विद्यालय के बच्चों को ही समर्पित है मैं हर अध्यापक और अध्यापिका से यही कहना   चाहती हूं कि विद्यालय समय में हमारा लक्ष्य सिर्फ छात्र छात्राओं को पढ़ाने का होना चाहिए  विद्यालय समय में मोबाइल का उपयोग भी हमें कम करना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्रों में नवाचार करने की योजना हमें बनानी चाहिए जिससे हमारे  छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो
और नया पुराने

Column Right

Facebook