प्रदेश का सबसे बड़ा सवाल : मनोहर अपहरण मामले में गहलोत सरकार कब करायेगी सीबीआई जांच की सिफारिश?
400 से ज्यादा पत्र लिखे जा चुके हैं सीबीआई जांच की मांग के लिए ,परिजन को है न्याय की आस
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
खरोकडा // राजस्थान का सबसे बडा चर्चित मामला मनोहर नेतरा अपहरण केस जिसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीबीआई जांच की सिफारिश के लिए 400 से ज्यादा पत्र लिखे जा चुके हैं पर अब तक गहलोत सरकार इस अपहरण की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए कोई कदम उठाती नहीं दिख रही हैं जिसको लेकर सर्वसमाज में रोष है मनोहर के अपहरण के बाद कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार से लेकर समाज जनो में भारी रोष हैं मनोहर का अपहरण हुए 4 साल हो गये हैं अब सभी जनप्रतिनिधि ने पीडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहे हैं अब प्रदेश भर में 14 सांसद 3 केन्द्रीय मंत्री सहित 98 विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी ने सीबीआई जांच कराने के लिए गहलोत सरकार को लेटर लिखे जा चुके हैं 10 प्रधान, 40 सरपंच सहित कई बडे सामाजिक संगठनों ने भी पत्र लिख कर सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले को दो विधायको ने विधानसभा में भी दो बार उठा चुके हैं फिर भी मनोहर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पर लापरवाही के गंभीर सवाल उठ रहे हैं ये मामला 4 साल पहले वसुंधरा की सरकार का है अब 2 साल गहलोत के भी बीत चुके हैं फिर भी अब तक मनोहर का कोई पता नहीं लग पाया है 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित का फालना से अपहरण हुआ था जिसकी एफ आई आर पुलिस थाआ फालना 152/2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ता द्वारा कई बार फिरौती भी मांगी गई फिर भी पुलिस अपहरणकर्ता को पकड नहीं पाई जिसको लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं आखिर पुलिस 4 साल बाद भी अपहरणकर्ता से क्यूँ दूर है न्याय की आस लगाये बैठे माता पिता सहित सर्वसमाज अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं 4साल पुलिस की छानबीन के दावे के बावजूद मनोहर का कोई सुराग नहीं लगा। अब प्रदेश का सबसे बडा सवाल है कि गहलोत सरकार इस मामले को सीबीआई जांच के लिए कब सौंपेगी।

