निधि संग्रह को लेकर चांगवा में बैठक आयोजित

निधि संग्रह को लेकर चांगवा में बैठक आयोजित



चांगवा में राम मंदिर निर्माण के लिए बैठक आयोजित

एक आईना भारत / अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा /चांगवा गांव में गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पाली ग्रामीण प्रभारी मनीष भाई के मुख्य आतिथ्य मैं ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। 
बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ प्रचारक मनीष भाई  ने भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस दौरान प्रचारक ने राम जन्म भूमि की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया। बैठक में भामाशाहो ने राम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रहण कर घोषणा की। वहीं ग्रामीणों से मन्दिर निर्माण मे तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। प्रभारी ने श्री राम मंदिर निर्माण के सहयोग मे गांव - ढाणी के हर घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वेनाराम परमार व ग्रामीणों की कमेटी का गठन कि। कमेटी गांव के प्रत्येक घर -घर जाकर मंदिर निर्माण के सहयोग जुटाने में कार्य करेगी। बैठक  के अंत में जय श्री राम के जयकारों गूंजे। 





यह भी रहे 

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लक्ष्मन कुमावत, बस्तीराम वैष्णव, वेनाराम परमार चांगवा, लच्छाराम घांची, भोपाजी उगमाराम गुर्जर, गेनाराम प्रजापत, नाथूसिंह जोधा, इंदरसिंह चौहान, इंदरसिंह जेतावत, कानाराम देवासी, रमेश सीरवी,नेनाराम  सीरवी, तलसाराम सीरवी, प्रेम कुमार भाटी, पूनाराम सीरवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook