अयोध्या श्रीराम मन्दिर के निर्माण के निधि समर्पण को लेकर खोड़ में हुई बैठक

अयोध्या श्रीराम मन्दिर के निर्माण के निधि समर्पण को लेकर खोड़ में हुई बैठक


एक आईना भारत / अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा / खौड गांव के श्री नरसिंहद्वारा परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एव विश्वहिंदू परिषद के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के लिए धननिधि समर्पण अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई।  जिसमें संघ के वरिष्ठ प्रचारक विजय कुमार ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 15 जनवरी से 15 फरवरी तक निधि समर्पण होगा, इसके लिए हर हिन्दू  घर से निधि संग्रह किया जायेगा । बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सर्व समाज के सहयोग  को लेकर आह्वान किया। जिला प्रचालक जितेंद्र ने बताया कि इस दौरान अभियान की समिति बनाकर कार्यकर्ताओ को जिमेदारी सौपी गई। वही रानी उपखण्ड के खोड़,खरोकडा, किरवा,चांगवा, कल्याणपुरा जेतपुरा गांवो से समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओ के द्वारा कुल पांच लाख निधि समर्पण की घोषणा की गई । इस मौके पर समाचार  वेनाराम परमार , खीमाराम सीरवी, मुकेश सीरवी,खौड मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह राजपुरोहित, उप सरपंच मालमसिंह मेड़तिया, कालूराम दर्जी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook