मकर संक्रांति के पूर्व पंतग की खरीददारी करने उमडे युवा

एक आईना भारत
मकर संक्रांति के पूर्व पंतग की खरीददारी करने उमडे युवा 

कुचामन सिटी (रामनिवास प्रजापति)

मीठडी कस्बे में पिछले कई दिनों से गणगौरी चौक, पोस्ट आफिस, कुमावत मौहल्ला, रेगर मौहल्ला, मेघवाल मौहल्ला आदि गली मौहल्लौ में पतंगो की छोटी बड़ी दुकानें सजी है। वहीं बच्चे व युवा पतंग, डोर,मांजा, चरखी आदि की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं इस बार कोरोना महामारी संक्रमण के चलते  स्कूलों के अवकाश के कारण बच्चे दिन भर छत चढे पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। पतंगो के थोक विक्रेता प्रहलाद सिंह ने बताया कि कस्बे में इस सीजन में लाखों रुपयों का कोराबार होता है। जिसमें कस्बे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे विक्रेता हजारों रुपयों के पंतग व अन्य सामान खरीद कर ले जाते हैं। सिंह ने बताया कि इस बार पंतग एक रुपये से लेकर  300 रुपये तक बिक रहें हैं। वहीं बच्चों व युवाओं  को हिरो, हीरोइनें, मोदी छाप पंतग, छोटा भीम, डोरेमोन, तिरंगा, 2021 की छाप, भारत माता की जय आदि प्रिटं के पंतग विशेष आर्कषण के खरीदे जा रहे हैं। वहीं डोर व मांजा भी  कई प्रकार व विभिन्न क्वालिटी खरीदे जा रहे हैं। वहीं युवाओं को रात्रि में लाइटिंग वाले पंतग विशेष आकर्षित कर रहे हैं। वहीं इसी तरह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगो की खरीददारी हो रही है। वहीं किराणे की दुकानों पर भी तिल, गुड, तेल, दाल, आदि खरीददारी हो रही है। वहीं कलेक्टर ने भी इस बार मकर संक्रांति पर सरकारी विधालयो में अवकाश कर बच्चों के हित अच्छा प्रयास किया है। 

और नया पुराने

Column Right

Facebook