रोडवेज बसें गुजर रही है बाई पास, यात्री हो रहे परेशान

एक आईना भारत

रोडवेज बसें गुजर रही है बाई पास, यात्री हो रहे परेशान 
कुचामन सिटी (रामनिवास प्रजापति)

मीठडी कस्बे में पिछले कई दिनों से रोडवेज बसें निर्धारित स्थान बस स्टैंड पर नहीं आ रही है। जबकि बाई पास हाइवे से ही निकल जाती है। जिससे यात्री बस स्टैंड पर इंतजार करते ही रह जाते हैं। वहीं इसी लापरवाही का अवैध निजी वाहन फायदा उठाते हुए प्रतिदिन हजारों रुपयों का रोडवेज को चूना लगा रहे हैं। वहीं रोडवेज चालक व परिचालक अपनी मनमर्जी से रोडवेज बसों को बाई पास हाइवे से ले जाते हैं। वहीं उतरने वाले यात्रियों को बाई पास उतार देते हैं। वहीं कई बार तो अनजान यात्री को पता ही नहीं चलता कि बस स्टैंड किधर है व इधर-उधर भटकता हुआ पूछताछ करता हुआ बस स्टैंड पहुंचाता है। वहीं महिला यात्रियों को इससे ज्यादा असुविधा का शिकार होना पड़ता है। वहीं कस्बे में प्रतिदिन नावा कुचामन के लिए काम धंधे पर जाने वाले, दुकानदार, सरकारी व निजी सेवा में काम करने वाले कार्मिक व अधिकारियों को भी प्रतिदिन इस समस्या से झूझना पड़ रहा है। कई बार रोडवेज अधिकारियों को लिखित में अवगत कराने पर भी इस व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं प्रतिदिन अप डाऊन करने वाले कस्बे के दुकानदार चंद्रशेखर गौड़, पवन गौड़, सुखाराम प्रजापत, भोमाराम सेन, जयराम कुमावत, ओम मिस्त्री, प्रकाश मिस्त्री, ओमप्रकाश कुमावत, रमेश कुमावत, रवि जैन, मनीष कुमावत, गणेश ठठेरा, हीरालाल ठठेरा, अर्जुन साभरिया आदि दुकानदारों ने रोडवेज प्रशासन से बाई पास गुजरने वाली नागौर डिपो, डीडवाना डिपो , अजमेर डिपो आदि बसों को निर्धारित बस स्टैंड पर भेजने की गुजारिश की है। 

मीठडी (11January Mithari 1) बाई पास हाइवे से गुजरती अजमेर डिपो की रोडवेज बस- श्याम सुन्दर प्रजापत
और नया पुराने

Column Right

Facebook