पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती-

एक आईना भारत

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती-
कुचामन सिटी/रामनिवास प्रजापति
कुचामन सिटी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत घाटवा कस्बे के हिम्मतनगर में सर्वोदय बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोष की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई,सर्वप्रथम नेताजी एवम स्वतंत्रता सैनानी स्व.नाथूराम जी गुर्जर के चित्रों पर सरपंच ग्राम पंचायत घाटवा पूरण मल कुमावत,सांस्कृतिक जागरण मंच,घाटवा के संरक्षक रमेश पारीक एडवोकेट,संस्था प्रधान उदय राम जी कटारिया,उप सरपंच सुरेंद्र सिंह शेखावत ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया,कार्यक्रम में रमेश पारीक एडवोकेट ने"भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान"विषय पर विस्तार पूर्वक बताया,संस्था प्रधान उदय राम जी कटारिया ने आजाद हिंद फौज के सैनानियों के जीवनवृत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला,ज्ञात रहे कि उदयराम जी के पिताजी स्व.नाथूराम जी गुर्जर नेताजी सुभाष चन्द्र बोष की आजाद हिंद फौज के सैनानी रहे थे,भारत सरकार ने नाथूराम जी को ताम्रपत्र भेंट किया था।उप सरपंच सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भी नेताजी योगदान के बारे में बताया,स्कूल निदेशक सुरेश कटारिया ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अर्जुन सिंह शेखावत, हिम्मत सिंह,अशोक स्वामी,रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook