जम्मू कश्मीर में स्व:मीनाताई बाळासाहेब ठाकरे ग्रीएवन्सस सेल और हेल्प सेंटर वास्तू का किया उदघाटन
महिलाओं को मुफ्त में सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
मुंबई / महाराष्ट्र राज्य संसदीय कार्य व परिवहनमंत्री अड. डॉ. अनिल परब के मार्गदर्शन से लोहरी के शुभ अवसर से लोहरी त्यौहार मनाया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित शिवसेना प्रणित महाराष्ट्र विद्युत जनरल कामगार सेना अध्यक्ष कुणाल सरमळकर के शुभ हाथो से जम्मू में शिवसेना स्व: मीनाताई बाळासाहेब ठाकरे ग्रीएवन्सस सेल और हेल्प सेंटर जम्मू और कश्मीर वास्तू का उदघाटन किया गया ।इस सेंटर में मोफत सिलाई क्लास एवं उनको रोजगार का साधन इस संस्था से उपलब्ध किया जायेगा इस समय जम्मू और कश्मीर राज्य से शिवसेना राज्यप्रमुख मनीष सहानी व शिवसेना महिला राज्यप्रमुख मिनाक्षी चिब्बेर व शिवसेना राज्य सरचिटणीस विकास बक्षी व सलाहकार समिती अध्यक्ष राकेश गुप्ता गीता लोकोहत्तरा,अश्विनी प्रभाकर उपस्थित थे।
