अवैध शराब के खिलाफ अभियान ने बड़ी कार्रवाई करने पर तीन स्थानों पर छापेमारी
चाकसू पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू पुलिस थाना ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन स्थानों पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। चाकसू पुलिस थाना अधिकारी बलवीर सिंह कस्वा ने बताया कि ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान जयपुर के दक्षिण में अवैध शराब बेचने वाले के खिलाफ थाना चाकसू बलवीर सिंह कस्वा के नेतृत्व में रामचंद्र हेड कानि, करतार सिंह कानि, राजेंद्र कुमार कानि, राजेश कुमार कानि, काविन बुद्धराम कानि, राकेश कुमार कानि, मोहन लाल कानि, धनराज की अलग अलग टीम बनाकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में की गई
निगरानी टीमों द्वारा थाना इलाके में तीन स्थानों पर छापेमारी व धरपकड़ करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के 80 पव्वे देसी घूमर शराब, 43 पव्वे अंग्रेजी शराब, 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी बलराम सिंह उर्फ छोटूसिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत रामनिवास चाकसू, कालूराम जाट पुत्र चन्दालाल जाट निवासी हरचन्दपुरा थाना चंदवाजी जयपुर, भवानी सिंह पुत्र जवान सिंह शेखावत निवासी दिवराला पुलिस थाना अजीतगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है।
