नीलकंठ महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न के बाद पौषबड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे में लगातार पौष माह शुरू होने के बाद सभी आसपास के मंदिरों में पोषबडा़ कार्यक्रम हो रहे हैं वहीं रविवार को नीलकन्ठ महादेव मंदिर चाकसू में नीलकन्ठ मन्दिर समिति द्वारा पोषबडा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे सवर्प्रथम सुदरकाण्ड पाठ संपन्न होने के उपरान्त बालाजी के भोग लगाकर पौषबड़ा प्रशादी वितरित की गयी,जिसमे सभी समिति सदस्य,नवयुवक मण्डल एवं युवा कार्यकर्ताओ ने भरपूर सहयोग किया।
