*मनोहर राजपुरोहित अपहरण मामला: भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्वला विश्वकर्मा ने कि सीबीआई जांच की मांग*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
मुंबई / भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा ने मनोहर राजपुरोहित अपहरण प्रकरण मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है, उज्वला विश्वकर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस चार सालो से मनोहर राजपुरोहित का पता लगाने मे नाकाम रही है, आखिर तीन बहनों का भाई मनोहर कहां है, क्या इसका जवाब राजस्थान पुलिस के पास है, इस मामले कि जांच सीबीआई को देकर मनोहर का पता लगाया जाये
