द्वरकापुरा बालाजी मंदिर में पौषबडा महोत्सव मनाया
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के कोटखावदा ग्राम पंचायत द्वारकापुरा बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को पौषबडा़ महोत्सव का आयोजन हुआ। बालाजी मंदिर में भजनोंत्सव का आयोजन कर हलवा व बड़ा का भोग लगाकर आरती के पश्चात पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के छोटे बड़े बच्चों सहित सैकड़ों लोग पंगत प्रसादी ग्रहण की।
इस मौके पर पुजारी लल्लूलाल, बाबू, कैलाश मीणा, रामफूल मीणा, रामनारायण मीणा, रमेश मीणा,सुआ लाल, सीताराम मीणा, गंगासहाय मीणा, शंकरलाल प्रजापत, लालचंद प्रजापत, बंसीलाल प्रजापत, मिश्री लाल प्रजापत सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
