केशवपुरा गांव में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल
बिजली कनेक्शन को लेकर हुआ झगड़ा
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के केशवपुरा गांव में गुरुवार को सुबह बिजली के तारों को लगाने को लेकर को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच चले लाठीभाटा कुल्हाड़ी जंग में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस थाना एएसआई रामचंद्र सैनी ने बताया कि घायलों में महिलाएं अधिक और एक बालिका भी शामिल है। सभी घायलों को चाकसू सैटेलाइट अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद सात जनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है पारिवारिक आपसी बिजली के तारों को लेकर आपस में दोनों पक्ष भीड़ गये। दोनों ही माली समाज के बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के परस्पर मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
यह हुए घायल
, ग्यारसीलाल 60 वर्ष, रामकिशन 30 वर्ष, दिव्या 14 वर्ष, सुनीता 35 वर्ष, लाली 52 वर्ष, नाथुलाल 60 वर्ष, विष्णु 20 वर्ष, ममता 25 वर्ष, मेवली 40 वर्ष, गीता 50 वर्ष,रमेश 20 वर्ष रामगोपाल 35 वर्ष घायल हुए थे।
इनको किया था जयपुर रैफर
ग्यारसीलाल, सुनीता, नाथूलाल, विष्णु, ममता, मेवली, व गीता को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया था ।
Tags
chaksu