भगवा स्वयं सेवक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कथा के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में जनता को एकत्रित कर कथा
वाचक कोरोना संक्रमण के नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां: ईनाणियां
एक आईना भारत
नागौर। पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में देशभर में भी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार शासन-प्रशासन द्वारा शादी, जागरण या अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रम में सौ से अधिक संख्या में एकत्रित होने पर पाबंद करने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं, वहीं कथा के माध्यम से कई कथा वाचक सैकड़ों की संख्या में जनता को एकत्रित कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए भगवा स्वयं सेवक संघ नागौर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कैलाश ईनाणियां ने आज मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनोज कुमार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में ईनाणियां ने बताया कि इन कथा वाचकों को जनता के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है, इन्हें केवल अपनी झोली भरने की चिंता है, इसलिए जब तक सरकार द्वारा वैक्सीन के टीके उपलब्ध नहीं होते हैं तब कथाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगना जरूरी है, क्योंकि हम नहीं चाहते कि दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात जैसी स्थिति राजस्थान प्रदेश में पैदा हो।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनोज कुमार ने तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भगवा स्वयं सेवक संघ नागौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश ईनाणियां के साथ संघ के हड़मानराम लोयल, कालूराम मेघवाल, साहिल प्रजापत, मुकेश कमेड़िया, विनोदनाथ इत्यादि उपस्थित थे।


