सरपंच संघ ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

एक आईना भारत

सरपंच संघ ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
 *ब्याज रहित पीडी खाता खोलने का जताया विरोध* 

कुचामन सिटी (रामनिवास प्रजापति)

 ग्राम पंचायतों के ब्याज रहित पीडी खाते खोले जाकर संवैधानिक वित्तीय अधिकारों में की जा रही कटौती को रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दांतारामगढ़  के सरपंचों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोमवार को विकास अधिकारी को दिया। इस मौके पर दांतारामगढ़ क्षेत्र के अनेक सरपंच शामिल थे । ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायतों के ब्याज रहित पीडी खाते खोलने के आदेश सरकार ने दिए हैं जो कतेही न्यायोचित नहीं है। उन्होंने ऐसे खातों पर रोक लगाने की मांग की वहीं राज्य वित्त आयोग की ओर से ग्राम पंचायतों में बजट स्थानांतरित नहीं किया गया है इसकी भी मांग सरपंचों ने की है। विकास अधिकारी दुर्गा देवी ढाका को ज्ञापन देने के बाद दांतारामगढ़ क्षेत्र के सरपंचों ने ग्राम पंचायतों की पीडी खाते खोले जाने सहित विभिन्न आदेशों की प्रतियां जलाकर भी विरोध जताया। इस मौके पर मंढा सरपंच नेम सिंह चौहान, डांसरोली सरपंच हनुमान झाझड़ा, सरपंच प्रतिनिधि रतन लाल यादव,सुरेरा सरपंच प्रतिनिधि सांवरमल बुरड़क, मुरारीलाल लाल भंवरिया,डाँसरोली सरपंच हनुमान प्रसाद झाझड़ा सहित अनेक सरपंच मौजूद थे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook