स्वामी विवेकानंद जी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने के लिए संघर्ष किया :- कैलाश सिंह
निजी संवाददाता सिवाना
युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन :- जीव सिंह राजपुरोहित
सिवाना - कस्बें में मंगलवार को कविता सेवा संस्थान के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश के विकास में युवाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। संस्थापक जीव सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आधुनिक भारत के महान चिंतक व दार्शनिक, अद्भुत विचारक, एक युवा संन्यासी के रूप में विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की कीर्ति पताका फहराने वाले सांस्कृतिक नवजागरण के अग्रदूत और युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं।इस मौके उपाध्यक्ष तरूण सुन्देशा, ई मित्र संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित,छात्र नेता गणपत सिंह राजपुरोहित, धनराज घाणा, निर्मल जैन, दिव्यांग ब्लांक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहित संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
