पाली महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रेखा परिहार मनोनीत

रेखा परिहार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोनीत


पाली महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रेखा परिहार मनोनीत


परिहार महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत ,कांग्रेस जनों खुशी की लहर 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा / ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोइन के निर्देशन में राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में सोमवार को राजस्थान महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों के कार्यकारिणी की घोषणा की हुई ।जिसमें पाली महिला जिलाध्यक्ष के पद पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेखा परिहार जवाली को मनोनीत किया। वही परिहार के महिला जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस नियुक्ति पर परिहार ने कहां की पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण करूंगी। साथ परिहार ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।


कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

परिहार के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाडवास समेत कांग्रेस जनो ने जवाली पहुंचकर रेखा परिहार का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुसूचित जाति के कई संगठनों एवं कांग्रेस नेताओं ने परिहार का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया।
और नया पुराने