कोटखावदा में प्रजनन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन





एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के कोटखावदा में रक्षण परियोजना व आई पार्टनर इंडिया के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रजनन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय महिलाओं ,पुरुषों व बालिकाओं को होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाना, स्वास्थ्य जांचें एनीमिया व गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु अवगत कराया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों को निशुल्क दवाई हिमोग्लोबिन जांच, सर्दी जुखाम, एनीमिया व साधारण बीमारी हेतु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। निवाई की शारदा हॉस्पिटल से प्रशिक्षित डॉ चारू चौधरी व अन्य दल द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। तथा महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। सिकोईडिकोन सस्था से बलवीर सिंह, ममता शर्मा, बजरंग लाल सैन, द्वारा समय-समय पर चिकित्सकीय सेवाएं लेने के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook