डॉ संतोष विश्नोई को शब्द-साधक सम्मान से नवाजा गया
एक आईना भारत
बीकानेर राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति ने राज्य स्तरीय साहित्यकार समारोह का रविवार 7 मार्च 2021 को श्री डूंगरगढ़ के संस्कृति सभागार में आयोजन किया गया। संस्था का हीरक जयंती वर्ष होने के कारण इस समारोह में भाषा साहित्य संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकारों में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष विश्नोई को शब्द-साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर पी.सी. त्रिवेदी, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रोफेसर आर. एल. गोदारा एवं राजस्थानी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाईचारा फाउंडेशन के अध्यक्ष वेदव्यास जी के हाथों प्रदान किया गया। हिंदी - राजस्थानी के प्रख्यात साहित्यकार मनोहर सिंह राठौड़ इस समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री श्याम महर्षि, संस्था के उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा, संस्था मंत्री व समारोह संचालक रवि पुरोहित जी ने डॉ. संतोष विश्नोई को बधाई ज्ञापित करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Tags
bikaner